BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Munnabhai, UP board exam • गोरखपुर / सहजनवा • 21-02-2026

यूपी बोर्ड परीक्षा में 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार, दूसरे छात्र की जगह सामाजिक विज्ञान का पेपर देते पकड़ा

रूरल न्यूज नेटवर्क। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाओं में शुचिता के दावों के बीच एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सहजनवा तहसील के पाली स्थित एक परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान एक युवक दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह घटना बनौली स्थित कैप्टन रामदास यादव बालिका इंटर कॉलेज में हुई। आरोपी युवक सामाजिक विज्ञान का पेपर दे रहा था।

पुलिस ने मौके से असली परीक्षार्थी और उसकी जगह परीक्षा दे रहे 'फर्जी' छात्र, दोनों को हिरासत में ले लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Image Source Here...

निरीक्षण के दौरान खुली पोल

​शुक्रवार सुबह की प्रथम पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या चार में ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक प्रिया (मोताबी देवी स. इंटर कालेज) और प्रीति (सीपीएमवी मुस्तफाबाद) सघन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक परीक्षार्थी की गतिविधियों और उसके प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो को लेकर उन्हें संदेह हुआ। ​जब कड़ाई से पूछताछ और दस्तावेजों का मिलान किया गया, तो हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि परीक्षार्थी जनार्दन (निवासी भदरा खास, सिकरीगंज) के स्थान पर राज (निवासी बढ़ाया भार, हरपुर बुदहट) चुपके से परीक्षा लिख रहा था।

​असली और फर्जी दोनों गिरफ्त में

​कक्ष निरीक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक चंदन यादव को दी, जिन्होंने बिना देर किए स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। पुलिस के मौके पर पहुँचने के बाद कॉलेज परिसर के बाहर छिपे असली परीक्षार्थी जनार्दन को भी धर दबोचा गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​पुलिस की कार्रवाई

​इस मामले में थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि फर्जी छात्र और असली छात्र दोनों पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में क्या कोई गिरोह शामिल है या यह व्यक्तिगत स्तर पर किया गया प्रयास था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस