BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, seminar, National • गोरखपुर / सहजनवा • 17-04-2026

स्कूल में राष्ट्र चेतना पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समरसता विषय पर विस्तार से चर्चा

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा ब्लॉक स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल भीटी रावत में शुक्रवार को शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्र चेतना और सामाजिक समरसता विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विनोद अग्रहरि, विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Image Source Here...

सनातन धर्म उत्थान संगठन के संयोजक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विनोद अग्रहरि ने मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तक का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा ही विद्यार्थियों के विचार, संस्कार और दृष्टिकोण को आकार देती है।

अग्रहरि ने राष्ट्र चेतना का वास्तविक अर्थ समझाया। उन्होंने बताया कि इसका अर्थ अपने कर्तव्यों का पालन करना, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी करना है।

उन्होंने सामाजिक समरसता पर भी जोर दिया। अग्रहरि ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां भाषा, धर्म और परंपराओं की भिन्नता के बावजूद एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों में आपसी सम्मान, सहयोग और भाईचारे की भावना विकसित करें।

इस अवसर पर शिक्षिकाओं में अंकिता गौतम, रंभा गुप्ता, मानसी, काजल, रिया पांडे, नीलू, काजल सिंह एवं चांदनी मैर्या सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। बैठक के अंत में सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने और उन्हें जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस