BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Oil, million,expire • गोरखपुर / सहजनवा • 28-02-2026

24 लाख रुपये का तेल जब्त. एक साथ रखा था फ्रेश और एक्सपायर तेल, बिक्री पर रोक

रूरल न्यूज नेटवर्क। होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तीन विशेष टीमों ने पूरे रात छापेमारी की। सहजनवा में GRL एडिबल प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में 24 लाख रुपये का तेल जब्त किया गया। इसमें से 14 लाख रुपये का राइस ब्रान तेल था। यह तेल जब्त कर लिया गया। जबकि 10 लाख रुपये कीमत का सरसो का तेल था। इसे जब्त कर लिया गय है। जल्द ही एक्सपायर तेल नष्ट करा दिया जाएगा, जिससे इसका दोबारा उपयोग न हो सके।

Image Source Here...

राइस ब्रान तेल राधा रानी ब्रांड का था, जबकि एक्सपायर सरसो का तेल घानी ब्रांड का था। फ्रेश तेल व एक्सपायर तेल को अलग-अलग रखना होता है, लेकिन इस गोदाम में दोनों तेल एक साथ रखे थे। जब इसका कारण पूछा गया तो व्यापारी ने बताया कि एक्सपायर माल बाजार से वापस लाया गया है। खाद्य सुरक्षा की टीम ने राधा रानी ब्रांड के रिफाइंड राइस ब्रान और घानी ब्रांड के सरसो के तेल का नमूना लिया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर हो रही जांच की कड़ी में विभाग की टीम सहजनवां पहुंची। यहा GRL एडिबल प्राइवेट लिमिटेड की जांच में एक्सपायर और फ्रेश तेल एक साथ रखा मिला।

पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि एक्सपायर तेल बाजार से वापस आया है। नियमानुसार यह तेल अगल रखा जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा था। टीम जल्द ही पूरा तेल नष्ट कराएगी ताकि इसका दोबारा उपयोग न किया जा सके।

Image Source Here...

सहजनवां में कई कार्रवाई की गई

सुंदर रेस्टोरेंट से पनीर, कान्हा बेकर्स से रस्क का नमूना लिया गया। मौर्या प्रोविजन एवं पांडेय किराना स्टोर का पंजीकरण नहीं मिला। साथ ही अनियमितता भी मिली। इसके आधार पर दोनों को विधिक नोटिस जारी किया गया। टीम के साथ जांच वैन भी थी। मौके पर कई खाद्य पदार्थों की जांच भी की गई।

तीन टीमों ने मारा छापा

डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटी, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सहजनवां में जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया था। अभियान पूरी रात जारी रहा। अन्य जिलों से आने वाले संदिग्ध वाहनों की सीमाओं पर कड़ी निगरानी की गई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस