BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, student, bike • गोरखपुर / सहजनवा • 21-02-2026

पिकअप ने छात्र को रौंदा, कोचिंग जाते समय बाइक से भिड़ंत, परिजनों ने सड़क पर बैठकर किया चक्का जाम

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा क्षेत्र स्थित घघसरा में कोचिंग जा रहे युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर हंगामा कर दिया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास लेकिन वह नहीं माने। दरअसल, छात्र सुबह कोचिंग के लिए घर से निकला था। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने मोटर साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

Image Source Here...

सुबह की शिफ्ट में कोचिंग जा रहा था छात्र

मृतक की पहचान डुमरी निवासी शिवम मद्धेशिया (20) पुत्र दिनेशजी मद्धेशिया के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से घघसरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। शिवम अपने तीन भाइयों में मंझला था। उसके पिता, दिनेशजी मद्धेशिया, गांव-गांव जाकर अनाज खरीदने का व्यवसाय करते हैं।

शिवम बीएससी का छात्र था। घर से सुबह की शिफ्ट में कोचिंग के लिए निकला था। घघसरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप की टक्कर से शिवम उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार होने में सफल रहा।

शिवम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन घघसरा मार्ग पर प्रदर्शन के लिए जुटे हैं।

Image Source Here...

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। हालांकि सुबह करीब साढ़े 9 बजे परिजनों और ग्रामीणों का सब्र टूट गया। गुस्साए लोगों ने घघसरा मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजन फरार पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहें हैं। साथ पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हे को मुआवजा दिया जाए।

कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद

सूचना पर पुलिस अधिकारी व प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मोके पर चेयरमैन प्रभाकर दुबे घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह मय फोर्स, उपजिलाधिकारी केशरी नंदन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार यस, सहजनवां थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे मौजूद हैं।

उपजिलाधिकारी केशरी नंदन त्रिपाठी के आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर गाड़ी चलाने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही जो संभव होगा आर्थिक सहायता दी जाएगी। करीब तीन घंटे के बाद धरने पर बैठे लोगों ने सहमति जाहीर की और सड़क मार्ग खाली किया। क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी पिकअप की पहचान की जा सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस