BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Rape, murder • गोरखपुर / सहजनवा • 26-05-2026

रेप के आरोपी की गर्दन रेतकर हत्या, बोरे से आमी नदी में मिला था शव

रूरल न्यूज नेटवर्क। एक युवक की बेरहमी से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया। मंगलवार को राहगीरों की नजर नदी में उतराते बोरे पर पड़ी। बदबू की वजह से शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोरी को बाहर निकाला। खोला तो लाश मिली। गर्दन पर गहरे जख्म थे। हाथ बंधे हुए थे। कपड़ों पर लगे स्टीकर से पुलिस टेलर के पास पहुंची। वहां से मृतक के परिजनों का पता लेकर घर पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान आदित्य साहनी के रूप में की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आदित्य ने कुछ दिन पहले एक लड़की के घर पहुंचकर हंगामा किया था। इसके बाद उसके परिवारवालों ने उसे खूब मारा। बाइक को आग के हवाले कर दिया। तब से आदित्य अपने घर नहीं लौटा था।

Image Source Here...

आदित्य की मां संजू देवी ने आरोप लगाया है कि घर पर हंगामे से नाराज होकर लड़की के परिवारवालों ने गला रेतकर आदित्य की हत्या कर दी। फिर शव को बोरे में भरकर आमी नदी में फेंक दिया। परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ FIR की है। पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना गीड़ा थाना क्षेत्र की है।

Image Source Here...

सहजनवां थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव के रहने वाले राजेश साहनी हैदराबाद में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनका बेटा आदित्य साहनी (26) भी हैदराबाद भी जाता रहता था। अक्सर खजनी के एक गांव में अपने ननिहाल आता था। वहां एक लड़की से उसकी दोस्ती हो गई।

शुरुआत में परिवारों ने नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में विवाद बढ़ता गया। कई बार दोनों परिवारों में कहासुनी हुई। 1 जून 2021 को लड़की ने खजनी थाने में आदित्य पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि आदित्य ने जबरन संबंध बनाए। आदित्य को जेल हो गई। बाद में जमानत मिलने पर वह पिता के पास हैदराबाद चला गया। तब से मामला शांत था।

छेड़छाड़ के मामले में पुलिस कर रही थी तलाश

इस बीच पिछले महीने की 20 तारीख को लड़की की शादी हो गई। 10 दिन पहले यानी 16 मई को आदित्य हैदराबाद से अपने ननिहाल आया। लड़की भी 17 मई को अपने मायके आ गई। इस बीच लड़की ने 21 मई को खजनी थाना में आदित्य पर छेड़खानी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवा दिया।

इससे नाराज आदित्य ने 24 मई यानी रविवार को 8-10 साथियों के साथ लड़की के घर पर हंगामा कर दिया। घर में घुसकर मारपीट की। टीवी, फ्रिज समेत घरेलू सामान तोड़ डाले। घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आदित्य और उसके साथी भाग निकले।

परिवार के लोगों ने पीछाकर आदित्य को कटघर चौराहे के पास पकड़ लिया। बाइक में आग लगा दी। इसके बाद से आदित्य अपने घर नहीं पहुंचा। छेड़छाड़ के मामले में पुलिस आदित्य को तलाशती रही। इस बीच 25 मई की सुबह गीडा क्षेत्र के भरसांड़ स्थित आमी नदी पुल के नीचे बोरे में आदित्य का शव मिला। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया, आदित्य की मां संजू देवी की तहरीर पर खजनी थाने में 13 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या, बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस