BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Law Department, Buddha Law College • गोरखपुर / सहजनवा • 02-06-2026

गीडा के बुद्धा लॉ कॉलेज के विधि विभागाध्यक्ष का चयन, छात्र-छात्राओं ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं

रूरल न्यूज नेटवर्क। गीडा स्थित बुद्धा लॉ कॉलेज में डॉ. धनंजय मद्देशिया को विधि विभाग का विभागाध्यक्ष (एचओडी) नियुक्त किया गया है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधि विभाग के विद्यार्थियों ने डॉ. मद्देशिया को पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीएलसी डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी शुभम पाण्डेय, प्रेसिडेंट संदीप कुमार, सूर्यांश प्रताप शाही और राहुल राज सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Image Source Here...

छात्र प्रतिनिधियों ने डॉ. धनंजय मद्देशिया को विधि शिक्षा, शोध और अकादमिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मद्देशिया ने विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्रों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विधि विभाग नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

अपने संबोधन में डॉ. धनंजय मद्देशिया ने विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

डॉ. मद्देशिया ने यह भी कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उनकी प्राथमिकता विद्यार्थियों को कानून की गहरी समझ और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना होगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आशा व्यक्त की कि डॉ. धनंजय मद्देशिया के कुशल नेतृत्व में बुद्धा लॉ कॉलेज का विधि विभाग नई ऊंचाइयों को छुएगा और संस्थान का नाम शिक्षा जगत में और अधिक गौरवान्वित होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस