BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, pollution • गोरखपुर / सहजनवा • 20-05-2026

सपा का हल्लाबोल, गीडा में बढ़ते प्रदूषण व स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा तहसील परिसर में जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। प्रदर्शन में गीडा क्षेत्र में बेकाबू होते प्रदूषण, भूजल के अत्यधिक दोहन और स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने जैसे गंभीर मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

Image Source Here...

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में संचालित कई फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला धुआं, राख और प्रदूषित कण आसपास के गांवों व बाजारों की हवा को खराब कर रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में विशेष रूप से गैलेंट टीएमटी और जालान फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा, फैक्ट्रियों द्वारा किए जा रहे भूगर्भ जल के अत्यधिक दोहन से गिरते जलस्तर पर भी चिंता जताई गई।

धरने को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट राम नगीना साहनी ने कहा कि सरकार जनसमस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन किसानों ने उद्योगों की स्थापना के लिए अपनी कीमती जमीनें दे दीं, आज उन्हीं के बच्चे रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने मांग की कि स्थानीय युवाओं को इन फैक्ट्रियों में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालेसर से जिगिना तक बंद पड़े डिवाइडरों को भी आम जनता की सहूलियत के लिए तुरंत खोलने की मांग उठाई गई।

शासन स्तर पर भेजी जाएंगी मांगें, जांच जारी: एसडीएम

इस प्रदर्शन में सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, रामनाथ यादव, सहजनवा विधानसभा अध्यक्ष कमांडो मनीष यादव और विधानसभा उपाध्यक्ष गिरीश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन लेने के बाद उपजिलाधिकारी सहजनवा केसरी नंदन तिवारी ने बताया कि शासन जनकल्याण और स्थानीय समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण समेत कुछ मामलों की जांच और समाधान की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है, जबकि अन्य मांगों को उचित कार्रवाई के लिए उच्च स्तर पर भेजा जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस