BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bihar • गोरखपुर / सहजनवा • 15-06-2026

बिहार के युवक संग भागी किशोरी, बेटी का माइंड वॉश कर धर्मांतरण किया, अब जेल से छूटकर दे रहा धमकी

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया था। अब जेल से छूटने के बाद भी वह किशोरी का पीछा नहीं छोड़ रहा है। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस युवक पर कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में जाकर गुहार लगाई। इसके आधार पर सहजनवा थाने में बिहार के रोहतास जिले के करमा अमझोर निवासी सोहेल अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।  सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी वर्ष 2024 में घर से लापता हो गई थी। इसके बाद उन्होंने थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पता चला कि बिहार के रोहतास जिले के करमा अमझोर निवासी सोहेल अंसारी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

Image Source Here...

किशोरी की माँ ने आरोप लगाया कि सोहेल ने उसकी बेटी का धर्मांतरण करके उसका इस कदर माइंड वॉश किया है कि वह उसे छोड़ने को तैयार नहीं है, जिसके कारण बेटी घर नहीं आ पा रही है।

पुलिस ने पहले किशोरी को मुक्त करवाकर आरोपी को जेल भिजवा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद किशोरी दोबारा घर से चली गई। आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस ने किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया, जहाँ उसने परिजनों के साथ रहने से इनकार कर दिया। नाबालिग होने के कारण उसे राजकीय बालिका गृह में रखा गया है।

इसी बीच, आरोपी सोहेल अंसारी जेल से छूट गया और अब वह लड़की के घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिजनों ने सीएम जनता दर्शन में पहुँचकर धर्मांतरण और माइंड वॉश करने का आरोप लगाया है।

सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोहेल अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। नाबालिग किशोरी को राजकीय बालिका गृह में रखवाया गया है और उसकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस