BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, burn • गोरखपुर / सहजनवा • 18-04-2026

दबंगों ने फोन पर धमकी देकर घर फूंका, पीड़िता का सारा सामान जला, न्याय के लिए भटक रही

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा थाना क्षेत्र के मुजौली गांव में दबंगों ने एक महिला के घर को आग के हवाले कर दिया। घटना से कुछ समय पहले महिला को फोन पर घर जलाने की धमकी दी गई थी। इस अग्निकांड में पीड़िता का सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। पीड़िता ने अब न्याय की गुहार लगाई है और 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' तथा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजौली निवासी कंचन यादव पत्नी कृष्णा यादव बीते 13 अप्रैल को अपने मायके में आयोजित रामायण पाठ के कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह परिजनों के साथ दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या चली गईं। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अयोध्या में थीं, तभी गांव के ही दो मनबढ़ युवकों ने उन्हें फोन किया और गाली-गलौज करते हुए घर में आग लगाने की सीधी धमकी दी।

Image Source Here...

​धमकी के कुछ देर बाद ही घर को फूँका

​पीड़िता ने बताया कि धमकी मिलने के कुछ ही देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके घर से लपटें उठ रही हैं। आनन-फानन में पीड़िता ने पुलिस और ग्रामीणों को सूचित किया। जब तक ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते, तब तक घर के भीतर रखा सारा कीमती सामान, कपड़े, राशन और अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

​न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता ​

घटना से डरी-सहमी कंचन यादव ने शनिवार को 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' में उपस्थित होकर अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि दबंगों ने सरेआम कानून को चुनौती दी है और अब उनका परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर है।

​ ​इस गंभीर मामले में एसओ सहजनवा, महेश कुमार चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस