BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, flatted factory • गोरखपुर / सहजनवा • 29-05-2026

उत्तर प्रदेश के दूसरे फ्लेटेड फैक्ट्री का सीएम करेंगे जल्द लोकार्पण, 42 करोड 50 लाख आई लागत, एक हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

रूरल न्यूज नेटवर्क। रेडीमेड गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका आवंटन कर दिया जाएगा। इसमें उद्यमी आकर रेडीमेड गारमेंट का उत्पादन शुरू कर सकते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होने वाली पूंजी इसमें बच जाएगी और उसका उपयाग उत्पादन को बढ़ाने में किया जा सकेगा। यहां लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के सेक्टर 13 में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण 42 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द इसका लोकार्पण करेंगे। उद्घाटन के बाद इसमें 80 उद्यमियों को जगह मिल सकेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सेक्टर 11 में बने एलआईजी एवं ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही 208 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

GIDA की CEO अनुज मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, गीडा के औद्योगिक सेक्टर-13 में 10860 वर्गमीटर (2.68 एकड़) क्षेत्रफल में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है। फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के इंडस्ट्रियल ब्लॉक (जी+3) में 80 इकाइयों के लिए प्रति इकाई का क्षेत्रफल 97.51 वर्गमीटर एवं एमिनिटी / यूटीलिटी ब्लॉक (जी+1) में 42 इकाईयों हेतु, प्रति यूनिट इकाई का क्षेत्रफल 20.89 वर्गमीटर है। इंडस्ट्रियल ब्लॉक में एमएसएमई की यूनिट्स प्लग एंड प्ले मॉडल पर लगेंगी। हर तरह की सुविधा पहले से मौजूद होने से कोई भी उद्यमी आवंटन के बाद यहां आकर सीधे कार्य प्रारंभ कर सकेगा। यूटिलिटी ब्लॉक में बैंक, गोदाम, सेल्स शोरूम आदि के लिए स्थान आवंटित किया जाएगा।

फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में प्लग एंड प्ले सुविधा के साथ अन्य कई मूलभूत और उद्योग अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। फ्लैटेड फैक्ट्री से प्रत्यक्ष रुप से करीब 1000 लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। फ्लैटेड फैक्ट्री से एमएसएमई और इसके अनुसंगी क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य रूप से प्रदूषण रहित रेडीमेड गारमेंट, आईटी एवं फार्मा सेक्टर जैसी इकाइयों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 96 फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे सीएम

फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण अवसर पर सीएम योगी गीडा सेक्टर-11 में गीडा की इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए बने एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 96 फ्लैट्स वाले आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गीडा में काम करने वालों को कार्यस्थल के आसपास घर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक रूप से दुर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) एवं अल्प आय वर्ग (एलआईजी) की आवासीय योजना को मूर्त रूप दिया गया है। गीडा की CEO अनुज मलिक के अनुसार सेक्टर-11 ग्राम-कालेसर में आवासीय योजना के अतंर्गत ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों का निर्माण गीडा ने स्वयं के संसाधनों से कराया है। इस परियोजना की कुल लागत 18 करोड़ 54 लाख रुपये है, जिसमें 11 करोड़ 2 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। ईडब्ल्यूएस भवन का अनुमानित मूल्य 5,13,000 रुपये एवं एलआईजी भवन का अनुमानित मूल्य 10,53,000 रुपये है।

तीन टॉवरों (ग्राउंड फ्लोर प्लस थ्री) के जरिये ईडब्ल्यूएस के 48 और एलआईजी के 48 भवनों का निर्माण कराया गया है। इस आवासीय परिसर के निकट सुविधाजनक व्यवसायिक केंद्र, सामुदायिक केंद्र, पार्क एवं क्रीडास्थल आदि सुविधायें उपलब्ध हैं। ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों का शत प्रतिशत आवंटन गीडा में क्रियाशील यूनिट्स के श्रमिकों को ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया है।

Image Source Here...

71 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ GIDA की तरफ से विकसित विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में 71 विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पुलिया,बिजली, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट, सीवरेज नेटवर्क से संबंधित कार्य शामिल हैं। इन कार्यों पर 207.96 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस