BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, GIDA, flattened factory • गोरखपुर / सहजनवा • 01-06-2026

GIDA में फ्लैटेड फैक्ट्री का 3 जून को होगा लोकार्पण, CM योगी आदित्यनाथ देंगे सौगात; 42.50 करोड़ से हुआ तैयार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के सेक्टर 13 में निर्मित फ्लैटेड फैक्ट्री का लोकार्पण 3 जून को होगा। 42 कराड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार इस फ्लैटेड फैक्ट्री का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें प्लग एंड प्ले आधार पर रेडीमेड गारमेंट की सुविधा मिलेगी। लगभग 80 उद्यमियों को यहां जगह आवंटित की जाएगी। इस अवसर पर सीएम योगी, गीडा औद्योगिक क्षेत्र में एलआईजी-ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर का उद्घाटन करने के साथ करीब 208 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

लघु एवं मध्यम उद्यम को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने गोरखपुर के गीडा में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया है। प्लग एंड प्ले मॉडल वाले इस कॉम्प्लेक्स के जरिये लघु एवं मध्यम उद्यम के विस्तार से उद्यमिता विकास और तेज होगा। गीडा के औद्योगिक सेक्टर-13 में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बना फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, प्रदेश में अपनी तरह का दूसरा कॉम्प्लेक्स है। एमएसएमई विभाग की तरफ से पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स कानपुर में शुरू किया गया है। गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक बताती हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, गीडा के औद्योगिक सेक्टर-13 में 10860 वर्गमीटर (2.68 एकड़) क्षेत्रफल में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है।

फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के इंडस्ट्रियल ब्लॉक (जी+3) में 80 इकाइयों के लिए प्रति इकाई का क्षेत्रफल 97.51 वर्गमीटर एवं एमिनिटी / यूटीलिटी ब्लॉक (जी+1) में 42 इकाईयों हेतु, प्रति यूनिट इकाई का क्षेत्रफल 20.89 वर्गमीटर है।

Image Source Here...

इंडस्ट्रियल ब्लॉक में एमएसएमई की यूनिट्स प्लग एंड प्ले मॉडल पर लगेंगी। हर तरह की सुविधा पहले से मौजूद होने से कोई भी उद्यमी आवंटन के बाद यहां आकर सीधे कार्य प्रारंभ कर सकेगा। यूटिलिटी ब्लॉक में बैंक, गोदाम, सेल्स शोरूम आदि के लिए स्थान आवंटित किया जाएगा।

फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में प्लग एंड प्ले सुविधा के साथ अन्य कई मूलभूत और उद्योग अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। फ्लैटेड फैक्ट्री से प्रत्यक्ष रुप से करीब 1000 लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। फ्लैटेड फैक्ट्री से एमएसएमई और इसके अनुसंगी क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य रूप से प्रदूषण रहित रेडीमेड गारमेंट, आईटी एवं फार्मा सेक्टर जैसी इकाइयों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

 

Image Source Here...

एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 96 फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे सीएम

 फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण अवसर पर सीएम योगी गीडा सेक्टर-11 में गीडा की इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए बने एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 96 फ्लैट्स वाले आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गीडा में काम करने वालों को कार्यस्थल के आसपास घर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक रूप से दुर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) एवं अल्प आय वर्ग (एलआईजी) की आवासीय योजना को मूर्त रूप दिया गया है।

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक के अनुसार सेक्टर-11 ग्राम-कालेसर में आवासीय योजना के अतंर्गत ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों का निर्माण गीडा ने स्वयं के संसाधनों से कराया है। इस परियोजना की कुल लागत 18 करोड़ 54 लाख रुपये है, जिसमें 11 करोड़ 2 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। ईडब्ल्यूएस भवन का अनुमानित मूल्य 5,13,000 रुपये एवं एलआईजी भवन का अनुमानित मूल्य 10,53,000 रुपये है।

तीन टॉवरों (ग्राउंड फ्लोर प्लस थ्री) के जरिये ईडब्ल्यूएस के 48 और एलआईजी के 48 भवनों का निर्माण कराया गया है। इस आवासीय परिसर के निकट सुविधाजनक व्यवसायिक केंद्र, सामुदायिक केंद्र, पार्क एवं क्रीडास्थल आदि सुविधायें उपलब्ध हैं।

ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों का शत प्रतिशत आवंटन गीडा में क्रियाशील यूनिट्स के श्रमिकों को ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया है।

71 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गीडा की तरफ से विकसित विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में 71 विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पुलिया,बिजली, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट, सीवरेज नेटवर्क से संबंधित कार्य शामिल हैं। इन कार्यों पर 207.96 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस