किशोरी से रेप करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, झांसी में पकड़ा गया दूसरा साथी, मुंबई भागा तीसरा आरोपी, ट्रेस कर रही पुलिस
रूरल न्यूज नेटवर्क।सहजनवा में 14 साल की लड़की से
उसके प्रेमी ने रेप किया था और दोस्तों से वीडियो भी बनवाया था। इस मामले में
पुलिस ने मुख्य आरोपी को सहजनवा इलाके से ही पकड़ लिया।जबकि एक साथी को भागते समय
जीआरपी झांसी ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस की टीम उसे
गोरखपुर लाने के लिए रवाना हो गई है। अब तक की जांच और पूछताछ में दोनों आरोपी
नाबालिग निकले हैं। वहीं तीसरा आरोपी भी घर से फरार है। पूछताछ में पता चला है कि
वह मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई
हैं। जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। उसी गांव में
आरोपी युवक भी रहता है। युवक काफी दिनों से लड़की से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान
उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
Image Source Here...
लड़की का कहना है कि आरोपी
ने 5 जून की देर रात उसको गांव के सिवान की ओर मिलने
के लिए बुलाया। पहले लड़की ने रात में आने से इनकार कर दिया। लेकिन, बार-बार कहने पर वह मिलने के लिए तैयार हो गई। दोनों रात के
अंधेरे में खेतों की तरफ पहुंचे। वहां आरोपी बॉयफ्रेंड के साथ उसके 2 दोस्त भी मौजूद थे।
लड़की ने जब वहां दो दोस्तों
को देखा, तो वह घबरा गई। लेकिन, बॉयफ्रेंड ने लड़की को भरोसा दिलाया कि वे उसके दोस्त हैं।
डरने की कोई बात नहीं है। इसके बाद बातचीत के दौरान बॉयफ्रेंड ने लड़की से रेप
किया। इस बीच उसके दोनों साथी घटना का वीडियो बनाते रहे।
घटना के बाद लड़की ने रोते
हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर तीनों युवक वीडियो वायरल कर बदनाम
करने की धमकी देने लगे। 6 जून को
बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोबारा मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने आने
से मना कर दिया।
इस पर आराेपी ने रेप के कुछ
फोटो लड़की के मोबाइल पर भेजकर उसे डराने की कोशिश की। धमकियों और लोकलाज के डर से
लड़की ने यह बात कुछ समय तक अपने घरवालों को नहीं बताई।
Image Source Here...
मोबाइल पर वीडियो पहुंचते
ही खुला मामला
जब लड़की किसी भी तरह आने को
तैयार नहीं हुई, तो आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके मोबाइल पर रेप का
वीडियो भेजा और ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की
धमकी दी। इससे घबराई लड़की ने रोते हुए पूरी घटना अपने घरवालों को बताई।
वीडियो देखने के बाद
घरवालों ने डायल- 112 पर सूचना दी। मामले की
गंभीरता को देखते हुए पीआरवी टीम और सहजनवा थाना पुलिस शनिवार रात ही गांव पहुंच
गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान लड़की ने वीडियो दिखाया। साथ ही आरोपियों की पहचान
करते हुए उनके नाम बताए। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां कार्रवाई के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
था।