BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 14-09-2026

तीखी धूप और उमस से लोगों की सेहत बिगड़ी

                   मरीजों की लंबी कतारें 

गोरखपुर : सहजनवा सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे इस उतार-चढ़ाव, कभी हल्की बारिश तो कभी तेज धूप और उमस के कारण ही लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। इम्युनिटी कमजोर होने से वायरल इंफेक्शन और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। हालांकि, यदि लोग खान-पान में सावधानी बरतें तो किसी बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। मौसम के इस बदलाव और तीखी धूप का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इलाके में बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सितंबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन मौसम में सुधार नहीं हो रहा है। इलाके में लोग रिमझिम बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें तेज धूप और उमस झेलनी पड़ रही है। तेज धूप और गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

सहजनवा, पिपरौली और ठर्रापार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। अस्पतालों में मुख्य रूप से सर्दी-जुकाम, त्वचा में खुजली, उल्टी-दस्त और जोड़ों के दर्द के मरीज आ रहे हैं। तीनों सीएचसी में रोजाना करीब 800 से 900 मरीजों की ओपीडी हो रही है। अकेले सहजनवा सीएचसी में एक दिन में 312 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। सुबह से ही पर्चा काउंटर और डॉक्टरों के कमरों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें दिख रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोग मौसम की मार से परेशान दिखे। सहबाजगंज की किरन देवी ने बताया कि उमस भरे मौसम के कारण उनके दो साल के बच्चे को तेज सर्दी-जुकाम और बुखार हो गया है।कसरवल की नजमा खातून ने बताया कि अचानक मौसम बदलने से उन्हें उल्टी और दस्त की समस्या हो गई है। भीटी गांव के बुजुर्ग महंगू ने बताया कि तीखी धूप और नमी के कारण उनके जोड़ों में बहुत दर्द हो रहा है, जिसके इलाज के लिए वे अस्पताल आए हैं।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:23
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।