BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 21-09-2026

गोरखपुर में होगा कुश्ती का महादंगल

गोरखपुर : शहीद रवीन्द्र सिंह एवं भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में चार दिनों तक सुबह से शाम तक लगातार मुकाबले होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। कुश्ती में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के करीब 900 से ज्यादा पहलवान हिस्सा लेंगे। हर पहलवान अपने वर्ग में जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत लगाएगा, जिससे मुकाबले बेहद कड़े और रोमांचक होने वाले हैं।चैंपियनशिप में पुरुष फ्रीस्टाइल, पुरुष ग्रीको-रोमन और महिला कुश्ती के मुकाबले कराए जाएंगे। सभी सीनियर भार वर्गों में पहलवान हिस्सा लेंगे। यह पूरी प्रतियोगिता यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के तय मानकों और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा और उनकी तैयारी और मजबूत होगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुश्ती को बढ़ावा देना और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच देना है। साथ ही शहीद रवीन्द्र सिंह और भारत भीम जनार्दन सिंह के खेल और युवा उत्थान में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देना भी इसका अहम हिस्सा है। आयोजन को लेकर हुई प्रेस वार्ता में कुश्ती टीम के मुख्य कोच चंद्र विजय सिंह, जिला कुश्ती संघ के सचिव माया शंकर शुक्ला और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, राष्ट्रीय पहलवान जनार्दन सिंह यादव, श्रवण सिंह, सतीश सिंह, आरपी सिंह, प्रदीप गुप्ता, गिरधारी पहलवान और सत्यान्शु यादव समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:45
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस