BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, • गोरखपुर / सहजनवा • 27-05-2026

पत्नी साथ नहीं गई, पति मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, करीब 1 घंटे बाद उतरा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार किया तो पति 130 फीट टॉवर पर चढ़ गया। पति की मांग थी कि पत्नी को मौके पर बुलाया जाए और उसे ससुराल चलने के लिए राजी किया जाए। दोनों की जनवरी 2025 में लव मैरिज हुई थी। परिवार के इनकार करने पर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद पत्नी ससुराल में रह रही थी। ससुराल वालों से अनबन होने पर वह मायके चली आई। पति ने कई बार पत्नी को मनाकर घर ले जाने की कोशिश की। लेकिन पत्नी जाने के लिए राजी नहीं थी। मंगलवार दोपहर 12 बजे वह टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस ने काफी समझाया लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा।

Image Source Here...

पुलिस ने पत्नी और मां को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पत्नी से कहा कि पति को प्यार से समझाओ। इसके बाद पत्नी के कहने पर पति टॉवर से नीचे उतरा। पूरा मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे का है। सहजनवा थाना क्षेत्र के गहांसाड़ में रियाजुद्दीन(26) अपने पिता मोइनुद्दीन और मां के साथ रहता है। पिता सिलाई का काम करते हैं, जबकि रियाजुद्दीन जेसीबी मशीन चलाता है। 2 महीने पहले रियाजुद्दीन की शादी सहजनवा के शहनाज से हुई थी।

दोनों का कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिजनों को मनाने की कोशिश की। परिजन नहीं माने तो 6 जनवरी 2025 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद से युवती अपने ससुराल में रह रही थी।

लव मैरिज होने की वजह से ससुराल के लोग युवती को पसंद नहीं करते हैं। ससुराल में आए दिन अनबन हुआ करती थी। इससे नाराज होकर युवती 10 दिन पहले मायके चली आई। यहां से करीब 3 दिन बाद वह अपनी मां के मायके गुलरिहा थाने के भटहट कस्बे में चली गई।

Image Source Here...

पत्नी ने ससुराल जाने से किया मना

पति कई दिनों से पत्नी को मनाने की कोशिश में लगा हुआ था। पति का कहना था कि पत्नी उसके साथ वापस ससुराल में चलकर रहे। पत्नी ने ससुराल जाने से साफ मना कर दिया। इससे नाराज होकर पति कस्बे में मौजूद 130 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

आसपास के लोगों ने जब युवक को टॉवर पर चढ़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

 पत्नी को प्यार से समझाने के लिए बोले पुलिस

चौकी प्रभारी ने युवक रियाजुद्दीन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। इसके बाद उसकी मां, पत्नी शहनाज और सास साजरुन निशा को भी बुलाया गया। बेटे को टावर पर चढ़ा देख रियाजुद्दीन की मां बेहोश हो गईं। पत्नी ने हैंडमाइक पर बात की। पत्नी ने डांटकर कहा कि नीचे आओ।

चौकी प्रभारी ने पत्नी को समझाया कि पति को प्यार ने नीचे बुलाया। पत्नी ने फिर प्यार से बात की और ससुराल जाने को राजी हो गई। इसके बाद पति करीब 50 मिनट बाद टॉवर से नीचे उतर आया।  चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस