• gorakhpur, cm yogi, water tank
•
गोरखपुर / सहजनवा
• 08-06-2026
युवक पानी की टंकी पर चढ़ा:दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, परिवार ने समझाकर उतारा नीचे
रूरल न्यूज नेटवर्क।सहजनवा इलाके
में सोमवार सुबह एक 20 साल के युवक के
पानी की टंकी पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 8 बजे युवक अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। लोगों की नजर जब
युवक पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी
युवक के परिवार वालों और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही युवक के
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। परिवार के
सदस्य लगातार युवक से बात करते रहे और उसे समझाते रहे, लेकिन शुरुआत में युवक नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। इस
दौरान करीब दो घंटे तक युवक पानी की टंकी पर ही बैठा रहा।
Image Source Here...
परिवार के समझाने के बाद
सुरक्षित नीचे आया
काफी देर तक बातचीत और
समझाने-बुझाने के बाद युवक आखिरकार नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद परिवार
के लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक के नीचे आते ही मौके पर मौजूद लोगों और
परिवार ने राहत की सांस ली।घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने युवक और
उसके परिवार के लोगों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल युवक पानी की
टंकी पर क्यों चढ़ा था, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की
जानकारी जुटा रही है।
Share On :
×
16:10
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा