BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, BJP, young • गोरखपुर / सहजनवा • 10-02-2026

भाजपा नेता के युवा पुत्र का आकस्मिक निधन, टूट गया पूरा परिवार, कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना जीवन का था संकल्प

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा बाजार में मंगलवार की सुबह उस वक्त मातम छा गया, जब भाजपा के वरिष्ठ स्थानीय नेता लल्लन सिंह आचार्य के 28 वर्षीय पुत्र शिवराम कृष्ण उर्फ मोनू सिंह का अचानक निधन हो गया। सुबह करीब सात बजे हुई इस हृदयविदारक घटना से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया।

Image Source Here...

मोनू सिंह एक मिलनसार, संवेदनशील और समाजसेवी स्वभाव के युवक थे। उन्होंने घघसरा में आदर्श शिक्षा बाल विहार पाठशाला के माध्यम से शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाया था। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना उनके जीवन का संकल्प था। कई जरूरतमंद छात्रों की फीस वे स्वयं वहन करते थे, जिससे वे क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुके थे।

Image Source Here...

परिजनों के अनुसार, मोनू सिंह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीमारी के कारण ही उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन और पांच वर्षीय मासूम बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार और आंसुओं के बीच गांव तथा रिश्तेदारी में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। हर संभव सहयोग दिया जाएगा।”

युवा समाजसेवी की असमय मृत्यु ने घघसरा ही नहीं, पूरे सहजनवा क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस