BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 30-09-2026

गोविंदपुर में बिजली पोल लगाने से रोका:चार गांवों में चार दिन से बिजली ठप

सहजनवा : तहसील के गोविंदपुर गांव में बिजली बहाल करने गई टीम को युवकों ने रोका। दबंगई के कारण कर्मचारी बिना पोल लगाए लौट गए। बखिरा झील के किनारे बसे चार गांवों में पिछले चार दिनों से बिजली ठप है। कुछ दिन पहले तेज आंधी से गोविंदपुर में बिजली का एक पोल टूट गया। इससे इलाके की बिजली चली गई। विभाग ने टूटे खंभे की जगह नया पोल लगाने की तैयारी की। मंगलवार को टीम नए पोल के साथ मौके पर पहुंची और काम शुरू किया। तभी कुछ युवक वहां आ गए और विरोध करने लगे। कर्मचारियों ने समझाया, पर युवकों ने नहीं सुनी और जबरदस्ती काम रुकवा दिया। जानकारी पर पूर्व प्रधान अवधेश निषाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव किया। काम होने देने को कहा तो युवक भड़क गए। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया, युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी दी। बिजली का नया पोल न लग पाने के कारण बखिरा झील के किनारे बसे गोविंदपुर सहित कुल चार गांवों का संपर्क पावर ग्रिड से कटा हुआ है। बीते चार दिनों से आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। घरों में पानी की मोटरें न चलने से पेयजल संकट गहरा गया है। रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे ग्रामीण विषैले जीवों के खतरे के बीच रात बिताने को मजबूर हैं।

इस संबंध में घघसरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जयराम गुप्ता ने बताया कि टीम आंधी से क्षतिग्रस्त हुए पोल को बदलकर आपूर्ति शुरू कराने गई थी। कुछ युवकों ने अकारण काम रोक दिया। कर्मचारियों ने उन्हें काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। अवर अभियंता ने कहा कि सार्वजनिक सेवा में इस प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है। पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई है और बहुत जल्द पुलिस बल के सहयोग से मौके पर नया पोल लगवाकर सभी प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:21
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस