मदनमोहन मालवीय स्कूल के तीन छात्र सर्वोदय विद्यालय में चयनित
रूरल न्यूज नेटवर्क।हरपुर बुदहट, चौरसिया चौराहा
स्थित मदनमोहन मालवीय पब्लिक स्कूल के तीन छात्रों का चयन सर्वोदय विद्यालयों में
हुआ है। इन मेधावी विद्यार्थियों ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए
आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इनमें दो
छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं।
Image Source Here...
जानकारी के अनुसार, छात्रा शिव शुक्ला (स्वर्गीय अनिल कुमार शुक्ला
की पुत्री) और आयशा खातून (मेहंदी हसन की पुत्री) का चयन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय
बालिका विद्यालय, अनंतपुर में कक्षा 6 के लिए हुआ है।
वहीं, छात्र प्रणव
द्विवेदी (विपिन दूबे के पुत्र) ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, जोगिया भानपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर
प्रवेश सुनिश्चित किया है।
Image Source Here...
इन विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार
में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के संचालक संभव कुमार भट्ट ने सभी सफल
छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने अपनी
इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और
विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
Image Source Here...
Share On :
×
14:10
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा