BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Truck driver, LED bulb • गोरखपुर / सहजनवा • 17-03-2026

ट्रक ड्राइवर ने 45 लाख से अधिक के एलईडी बल्ब रास्ते से किए गायब, बिहार का रहने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। कैंट पुलिस ने एलईडी बल्ब चोरी करने वाले एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया। आरोपी को अपने ट्रक से लाखों रुपए के बल्ब फरीदाबाद से नेपाल के काठमांडू पहुंचाना था। लेकिन उसने बीच रास्ते से ही माल गायब कर दिया। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है।आरोपी के पास से चोरी किए गए 45.64 लाख रुपए का एलईडी बल्ब बरामद कर किया गया है। उसकी पहचान बिहार के गुलशन शाह कानू के रुप में हुई है।

जानिए पूरा मामला... महाराजगंज के ठूठीबारी स्थित त्रिपाठी कॉम्प्लेक्स निवासी सविता त्रिपाठी का मारुती इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट के नाम से फर्म है। जिसके जरिए वह ट्रांसपोर्ट का काम करती हैं। सविता के अनुसार उन्हें अपने काम के लिए फरीदाबाद-पलवल (हरियाणा) से वाया सोनौली होते हुए काठमांडू (नेपाल) तक माल भेजने के लिए एक ट्रक की आवश्यकता थी। जिसके लिए उन्होंने बिहार के पश्चिमी चंपारण मैनाटाड़ निवासी ट्रक मालिक और ड्राइवर गुलशन साह कानू से संपर्क किया। गुलशन ने बीते 13 फरवरी के ई-वे बिल के आधार पर 374 गत्ता एलईडी बल्ब लोड किए, जिनका कुल वजन करीब 3.18 टन था। बल्ब की अनुमानित कीमत 45 लाख, 64 हजार,914 रुपये बताई गई है।

Image Source Here...

ट्रक में खराबी की सूचना दी ट्रक चालक को किराए के लिए पहले 15 हजार रुपए और फिर 35 हजार रुपए का भुगतान भी किया गया। इसके बाद चालक ने ट्रक लेकर काठमांडू के लिए रवाना होने की सूचना दी।

आरोप है कि बीते 14 फरवरी की रात करीब 7:30 बजे चालक गुलशन साह कानू ने कॉल कर उनके पति गोपाल त्रिपाठी को बताया कि ट्रक में खराबी आ गई है और गाड़ी गीडा में खड़ी है। उसने मरम्मत के लिए 20 हजार रुपए और लेकर आने को कहा।

मोबाइल स्विच ऑफ होने से पीड़ित को शक हुआ

जब गोपाल त्रिपाठी रुपए लेकर गीडा पहुंचे तो वहां न तो चालक मिला और न ही ट्रक। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद ट्रक और चालक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद चालक का मोबाइल फोन भी बंद आने लगा।

इस ट्रांसपोर्ट का किराया पहले काम कर चुके ड्राइवर जय प्रकाश सिंह के माध्यम से तय किया गया था। जब उनसे ट्रक और माल के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। तब उन्हें यह शक हुआ कि उनका लाखों का समान चोरी हो गया है।

SSP से शिकायत की इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि सर्विलांस की मदद से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से चोरी गए माल भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस