BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, medical, liquor shop • गोरखपुर / सहजनवा • 28-03-2026

मेडिकल स्टोर के पास शराब दुकान का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, स्थानांतरण की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा तहसील क्षेत्र के कटसहरा चौराहे पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने एक प्रस्तावित कंपोजिट शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस दुकान को तत्काल किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि यह शराब की दुकान एक मेडिकल स्टोर के पास खोली जा रही है, जो नियमों की अनदेखी है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

Image Source Here...

मरीजों की सुरक्षा और मर्यादा पर संकट ​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि जिस स्थान पर शराब की दुकान आवंटित की गई है, उसके ठीक बगल में उनका मेडिकल स्टोर संचालित है। डॉ. मौर्य के अनुसार, "मेडिकल स्टोर पर दिन-रात गंभीर मरीज, महिलाएं और बुजुर्ग दवा लेने आते हैं। यदि यहाँ शराब की दुकान खुलती है, तो पियक्कड़ों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगेगा, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षा का खतरा पैदा होगा।

​स्थानीय लोगों का तर्क है कि नशे की हालत में लोग अक्सर गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब होगा और आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहेगी।

​नियमों की अनदेखी का आरोप ​प्रदर्शनकारियों ने आबकारी विभाग की नियमावली का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों के समीप शराब की दुकानें नहीं खोली जा सकतीं। मेडिकल स्टोर स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र है, ऐसे में इसके पास दुकान खोलना नियमों का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने इस मामले में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और तहसील प्रशासन को लिखित शिकायत भेजकर हस्तक्षेप की अपील की है।

​प्रदर्शन में ये रहे शामिल ​विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दुकान को स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से महताब आलम, अवधेश यादव, अजय कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार, उषा देवी, विनोद, सावित्री, विनोद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस