BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, history-sheeter • गोरखपुर / सहजनवा • 13-03-2026

हिस्ट्रीशीटर की दबंगई से ग्रामीण परेशान, तहसील में प्रदर्शन कर सीओ से कार्रवाई की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मझोरा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर की दबंगई से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) गीडा के कार्यालय में एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की गई है।

Image Source Here...

 लूट और अपहरण का आरोप

​मझोरा निवासी नासिर अली ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे वह पचौरी चौराहे से दवा लेकर घर लौट रहा था। थकान होने के कारण वह मदारिया पुलिया पर सुस्ताने के लिए बैठ गया। इसी बीच क्षेत्र का चिन्हित हिस्ट्रीशीटर अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा। ​आरोप है कि दबंग ने नासिर की कनपटी पर असलहा सटा दिया और उसकी जेब में रखे 1500 रुपये जबरन लूट लिए। इतना ही नहीं, आरोपी उसे डरा-धमकाकर अपनी बाइक पर बैठा ले गया और एक रिश्तेदार के घर ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा।

​चुनावी रंजिश में मारपीट ​

हिस्ट्रीशीटर की दबंगई का दूसरा शिकार राम प्रताप बने। राम प्रताप गुरुवार को एक दाह संस्कार से लौट रहे थे। शाम करीब 4:40 बजे जब वह गांव के पास पहुंचे, तो आरोपी ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर आरोपी उनसे खुन्नस रखता था। इसी बात को लेकर आरोपी ने राम प्रताप के साथ गाली-गलौज की और उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

​ग्रामीणों में आक्रोश

​हिस्ट्रीशीटर की इन लगातार आपराधिक गतिविधियों से गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी खुलेआम असलहा लहराते हुए घूमता है, जिससे किसी भी वक्त बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस