BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, cheate, Woman, dealer, lawyer • गोरखपुर / सहजनवा • 17-02-2026

महिला से 28 लाख की धोखाधड़ी, डीलर-वकील पर बैनामे की जमीन दोबारा बेचने का आरोप

रूरल न्यूज नेटवर्क। औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) थाना क्षेत्र के बरवार में जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि जमीन कारोबारियों और एक अधिवक्ता ने मिलकर उससे 28 लाख रुपये की ठगी की है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने साठगांठ कर पहले से बेची गई जमीन को उसे दोबारा बेच दिया। इस तरह उन्होंने 28 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​क्या है पूरा मामला

​बड़गहन निवासी प्रभा पाण्डेय पत्नी सत्यप्रकाश पाण्डेय ने गीडा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें शहर के पास आवास के लिए जमीन की आवश्यकता थी। उनके पति ने जमीन का कारोबार करने वाले एक युवक से संपर्क किया। डीलर ने बरवार स्थित आराजी संख्या-278 में जमीन दिखाने के बाद सौदा तय किया।

कुल 0.1340 हेक्टेयर रकबे में से 243 वर्ग मीटर लगभग 6 डिसमिल जमीन का सौदा 28 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने जुलाई 2025 में चेक और नकद के माध्यम से पूरी धनराशि का भुगतान कर दिया, जिसके बाद नियमानुसार रजिस्ट्री बैनामा निष्पादित की गई। वर्तमान में उक्त भूमि का दाखिल-खारिज भी पीड़िता के नाम हो चुका है।

​निर्माण कार्य देख उड़े होश ​धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता अपनी जमीन पर पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि एक अन्य व्यक्ति उस भूमि पर निर्माण कार्य करवा रहा है। जब प्रभा पाण्डेय ने अपने बैनामे के दस्तावेज दिखाए, तो निर्माण करा रहे व्यक्ति ने भी उसी जमीन के कागजात पेश कर दिए।

​साजिश और जालसाजी का आरोप ​पीड़िता का आरोप है कि भू-माफिया और विक्रेता ने एक वकील के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से साजिश रची। तहरीर में कहा गया है कि ​विक्रेता ने उक्त जमीन को पूर्व में ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया था। ​तथ्यों को छिपाकर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोबारा बैनामा किया गया। ​जब इस विवाद को लेकर डीलर/विक्रेता से संपर्क किया गया, तो वे मौके पर आने से आनाकानी कर रहे हैं और टालमटोल कर रहे हैं।

Image Source Here...

​पुलिसिया कार्रवाई की मांग ​पीड़िता प्रभा पाण्डेय ने गीडा पुलिस को तहरीर देकर मांग की है कि उनकी गाढ़ी कमाई के 28 लाख रुपये हड़पने वाले जालसाजों और फर्जीवाड़े में शामिल अधिवक्ता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विक्रेता ने जानबूझकर धोखाधड़ी की है ताकि उनकी जमीन और पैसा दोनों हड़पे जा सकें।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडे का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जांच उपरांत दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:16
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस