• gorakhpur, cm yogi, woman, hang
•
गोरखपुर / सहजनवा
• 04-04-2026
युवती का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पति हिरासत में
रूरल न्यूज नेटवर्क।गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ इलाके के जीतपुर
गांव में शुक्रवार रात 25 वर्षीय मीनाक्षी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों
में मौत हो गई। मृतका के पति विक्कू निषाद ने दावा किया है कि उनकी पत्नी ने पंखे
से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, मीनाक्षी के मायके
वालों ने इसे हत्या बताते हुए आरोप लगाया है।
Image Source Here...
सूचना मिलते ही गीडा इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय और
नौसड़ चौकी प्रभारी अंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम
को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मामला पूरी
तरह संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि मौके से न तो कोई फंदा मिला और न ही
कोई स्टूल या फांसी लगाने का अन्य साधन दिखाई दिया।
Image Source Here...
मृतका के पति विक्कू निषाद ने शुक्रवार रात अपने ससुराल
वालों को फोन कर बताया था कि मीनाक्षी बेहोश हो गई है। इसके बाद रात करीब एक बजे
मृतका के भसुर जगदीश ने मुंबई से मायके वालों को फोन कर बताया कि मीनाक्षी ने
फांसी लगा ली है। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे तो मीनाक्षी मृत पड़ी मिलीं।
नौसड़ चौकी इंचार्ज अंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने
मृतका के पति विक्कू निषाद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विक्कू निषाद मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी वर्ष 2020 में महराजगंज जिले के पनियरा इलाके के चंदनमाफी गांव
निवासी श्रीराम निषाद की बेटी मीनाक्षी से हुई थी। दंपति की कोई संतान नहीं थी।
Share On :
×
15:34
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा