BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, molestation, women • गोरखपुर / सहजनवा • 20-04-2026

छेड़खानी का विरोध करने पर युवतियों पर हमला, तलवार-फावड़े से जानलेवा वार, गांव में तनाव

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा थाना क्षेत्र के कुसम्हा खुर्द गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवतियों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने युवतियों पर तलवार और फावड़े से जानलेवा वार किए। हमले के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Image Source Here...

क्या है पूरा मामला

कुसम्हा खुर्द निवासी ममता निषाद पुत्री विनोद अपनी मां और बहनों के साथ घर के काम में हाथ बंटा रही थी। वे सभी मिलकर भूसे की ढुलाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और युवतियों को देखकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगा। आरोप है कि वह युवक गलत नीयत से फब्तियां कस रहा था। ​जब ममता और उसकी बहनों ने इस दुर्व्यवहार का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी आगबबूला हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवतियों पर तलवार और फावड़े जैसे घातक हथियारों से हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में युवतियां लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। ​घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़िता ममता निषाद ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

गांव में तनाव का माहौल

 ​दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से कुसम्हा खुर्द गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं के साथ इस तरह की हिंसा समाज के लिए एक बुरा संकेत है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:52
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा