BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, death • गोरखपुर / सहजनवा • 15-06-2026

चाकू मारकर युवक की हत्या, मौसी से अफेयर चलाने पर चचेरे भाइयों ने सीने-पेट पर किए कई वार

रूरल न्यूज नेटवर्क। युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, युवक का चचेरे भाई की सगी मौसी से अफेयर चल रहा था। इस बात से नाराज चचेरे भाई ने प्लान बनाकर हमला किया। परिजनों ने खून से लथपथ हाल में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख, उसके डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी चचेरे भाई समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात गीडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक विजय पाल (28) गीडा थाना क्षेत्र के बनगावां में रहता है। विजय के पिता कृष्ण कुमार पूर्व में प्रधान भी रह चुके हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। दोनों ही भाई बेंगलूरु में रहकर पेंट पालिश का काम करते हैं। इधर 6 दिन पहले विजय पाल गांव आया था।

Image Source Here...

रविवार देर रात करीब 1 बजे विजय आरोपी चचेरे भाई विनय के कहने पर उसके साथ घर से 500 मीटर पर दूरी पर स्थित ईंट के भट्‌ठे पर गया। चचेरे भाई ने उसे खूब शराब पिलाई। इस दौरान वहां चचेरे भाई की मौसी का लड़का और अन्य युवक भी मौजूद थे।

नशे में होने के बाद अचानक चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से विजय पर हमला बोल दिया। विजय के सीने और चाकू पर कई प्रहार किए गए। मरा जानकर आरोपी उसे ईंट के भट्‌ठे पर छोड़कर फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल विजय गांव में आकर चिल्लाने लगा। तब पिता और गांव के अन्य लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ही भोर में उसकी मौत हो गई। आरोपी उसी गांव का है। इसलिए घटना के बाद तनाव बढ़ गया है। जिसको देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Image Source Here...

पुलिस के मुताबिक, विजय का चचेरे भाई की सगी मौसी से अवैध सम्बंध था। इसको लेकर गांव में भी चर्चा रहती थी। इसको लेकर विनय काफी नाराज रहता था। इसलिए इस बार जब विजय पाल गांव आया तो हत्या करने के लिए विनय ने प्लान बनाया था।

इस संबंध में सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी विनय की पहचान की गई है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस