BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, udent, Kushinagar, Medical College • गोरखपुर / सरदारनगर • 04-02-2026

कुशीनगर में हाई वोल्टेज तार से छात्रा 80% झुलसी, लंच के बाद छत पर खेलते समय लगा करंट, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

रूरल न्यूज नेटवर्क। कुशीनगर के पड़रौना नगर पालिका क्षेत्र में कक्षा 3 की छात्रा हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई। स्कूल की छत पर खेल रही बच्ची को करंट लगने से शरीर 80% बर्न हो गया। आनन-फानन में बच्ची को तत्काल कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां बच्ची का इलाज जारी है।

मामला GVP गायत्री विद्यापीठ का बताया जा रहा है। जब सोमवार सुबह छात्रा लंच के बाद स्कूल के टॉप फ्लोर पर खेलने गई थी। छत की बाउन्ड्री के पास से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट मे आकार छात्रा घायल हो गई। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि हमने कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। सुरक्षा के तौर पर बिजली लाइन को हटाने के लिए कहा गया लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

Image Source Here...

बच्ची का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। वहीं बच्ची के परिजन अस्पताल के बाहर मौजूद है। हादसे की सूचना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लंच ब्रेक के बाद छत पर खेलने गई थी शालू

घायल छात्रा की पहचान पडरौना नगर पालिका के सटे गांव बन्धु छपरा गांव की रहने वाली शालू कुमारी(10 वर्षीय) के रूप में हुई है। शालू GVP गायत्री विद्यापीठ की कक्षा 3 की छात्रा है। शालू दोहपर लंच ब्रेक में छत पर सहेलियों के साथ खेलने पहुंची थी। खेलते हुए बच्ची अचानक करंट की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची का शरीर बुरी तरह झुलस गया। हाथ जल गए। शरीर के अन्य हिस्से पर घाव के निशान हैं।

घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने तत्काल बच्ची को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने शालू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। फिलहा बच्ची अचेत अवस्था में है। डॉक्टर उसका इजाल कर रहें हैं।

Image Source Here...

बाउन्ड्री से बिजली लाइन की दूरी 3 फीट

छात्रा के पिता मुन्ना प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बेसुध हालत में अस्पताल के बाहर मौजूद हैं। छात्रा के पिता मुन्ना प्रसाद ऑटो ड्राइवर हैं। परिजन घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि स्कूल में बिजली की व्यवस्था सुरक्षित होती और नियमित जांच की जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

बताया जा रहा है कि स्कूल के बगल से 11 हजार वोल्टेज के खुले तार गुजर रहे हैं। स्कूल की बाउन्ड्री से इसकी दूरी 3 फीट है। खेलते समय बच्ची का हाथ बिजली लाइन से छू गया। जिससे शालू गंभीर रूप से झुलस गई।

प्रिंसिपल बोलें- बिजली विभाग को दी शिकायत

मामले पर स्कूल प्रशासन का बयान भी सामने आया है। विद्यालय के प्रिंसिपल राम प्यारे सिंह ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग को कई बार मौखिक रूप से तारों को हटाने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल ने छत पर बाउंड्री कराई है और तारों को पाइप लगाकर कवर भी किया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:55
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस