BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Kalash Yatra • गोरखपुर / सरदारनगर • 01-04-2026

रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकली, ओम नमः शिवाय के जयघोष से माहौल भक्तिमय

रूरल न्यूज नेटवर्क सरदारनगर क्षेत्र के ग्राम सभा विशंभरपुर स्थित चमरिया माई स्थान पर बुधवार को रुद्र महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ आरपी वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक समाजसेवी पं. एसके शर्मा ने फीता काटकर किया।

कलश यात्रा में पताकाएं और भगवाध्वज शोभा बढ़ा रहे थे। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु अपने सिर पर जल से भरे कलश लेकर 'ओम नमः शिवाय' और 'हर-हर महादेव' का जयघोष करते हुए चल रहे थे। यह यात्रा चमरिया माई स्थान से शुरू होकर तीहा बड़ा टोला, विशंभरपुर बड़ा टोला और मठिया के रास्ते अकटहवा घाट पहुंची।

अकटहवा घाट पर यज्ञाचार्य पंडित भोलू पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और यज्ञ स्थल पर पहुंचकर उन्हें स्थापित किया।

Image Source Here...

इस अवसर पर पं. एसके शर्मा ने कहा कि रुद्र महायज्ञ जैसे आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं, बल्कि ये हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम भी हैं। उन्होंने बताया कि मंत्रों की ध्वनि और यज्ञ का वातावरण पर्यावरण को शुद्ध करता है और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

यह रुद्र महायज्ञ ग्यारह दिनों तक चलेगा। इसमें प्रवचनकर्ता पं. जेपी व्यास श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे, और रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का सजीव मंचन भी किया जाएगा।

Image Source Here...

कलश यात्रा में आल्हा साधु, ग्राम प्रधान जनार्दन गुप्ता, अरविंद प्रताप सिंह, रमेश गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, राजाराम यादव, धर्मेंद्र पासवान, अर्पित कसौधन, आलोक गुप्ता, बांके लाल यादव, महेंद्र भारती, अरविंद सिंह, सोनू विश्वकर्मा, संदीप गौड़, गणेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, तारकेश्वर सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:56
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा