BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, RO, Tarkulha Devi • गोरखपुर / सरदारनगर • 21-05-2026

माँ तरकुलहा देवी धाम में RO पेयजल सेवा शुरू, भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध और ठंडा पानी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ तरकुलहा देवी धाम में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध RO पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया है। भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शनार्थियों को शुद्ध और ठंडा पानी मिल सके।

Image Source Here...

माँ तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट और व्यापार मंडल द्वारा यह सेवा 21 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक मंदिर परिसर में उपलब्ध रहेगी। इसका उद्देश्य प्रतिदिन दर्शन करने आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करना है।

इस सेवा का उद्घाटन गुरुवार दोपहर 12 बजे वरिष्ठ पत्रकार राज अनंत पांडे, दिलशाद अहमद, ओमप्रकाश गुप्ता और धनंजय पांडे ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष राज नारायण सिंह और महामंत्री राजेश जायसवाल ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस पहल की सराहना की और इसे तपती गर्मी में श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का एक महान सेवा कार्य बताया। वरिष्ठ पत्रकार राज अनंत पांडे ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल कहा, जबकि दिलशाद अहमद ने 'मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है' का उल्लेख करते हुए इसे सच्ची भक्ति का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर डॉ. दिनेश यदुवंशी, हिमाचल साहनी, ऋषि साहनी, मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु तिवारी, सचिन पासवान, दीपक सिंह, सोनू, दयाशंकर मंटू शाही, सूरज पासवान, पाना देवी और अमरजीत पासवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:46
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस