ज्येष्ठ के छठे मंगलवार को शरबत वितरण, राहगीरों को पिलाया ठंडा जल
रूरल न्यूज नेटवर्क।चौरीचौरा स्थित
सरैया सरदारनगर में शर्बत और ठंडा जल वितरित किया गया। यह कार्यक्रम श्री हनुमंत
धाम हनुमान मंदिर में आयोजित किया गया था।कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि सरैया प्रधान प्रतिनिधि आलोक यादव रहे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि
प्यासे को पानी पिलाना हमारा संस्कार है और तेज धूप में राहगीरों को शरबत पिलाना
पुण्य का कार्य है।
Image Source Here...
इस आयोजन को अनिल उपाध्याय
ने संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रमानिवास पांडेय, पवन सिंह, चंद्रभूषण ओझा, जितेंद्र कसौधन, दीनानाथ
मोदनवाल, राजीव गुप्ता, पत्रकार
ओमप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र
पांडेय, पिंटू राय, अजीत उपाध्याय, विवेक दुबे, भोला, नेकीराम, आर्यन सिंह और
छोटू शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, श्री हनुमान मंदिर के निकट ट्रस्ट कार्यालय पर भी
शर्बत और ठंडा जल पिलाया गया। इस वितरण में नीरज पांडेय का सहयोग रहा। इस दौरान
योगेंद्र गौड़, मन्नू गौड़, राहुल, सचीन और बंटी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Share On :
×
12:56
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा