BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Bandhu Sing • गोरखपुर / सरदारनगर • 16-01-2026

गोरखपुर में शहीद बंधु सिंह के नाम की पट्टिका तोड़ी:स्मृति द्वार से नाम हटाने पर हुआ विवाद, पुलिस कर रही मामले की जांच

गोरखपुर में हनुमान मंदिर परिसर स्थित निर्माणाधीन शहीद बंधु सिंह स्मृति द्वार पर अंकित नाम की पट्टिका तोड़ दिए जाने से विवाद खड़ा हो गया। मामला चौरीचौरा इलाके के सरैया ग्राम पंचायत का है। घटना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन ने स्थिति को संवेदनशील मानते हुए निगरानी बढ़ा दी है।

Image Source Here...

हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और स्मृति द्वार निर्माण का काम पिछले एक साल से जारी है। निर्माण की प्रक्रिया मंदिर समिति और गन्ना समिति के साथ बैठक और सहमति के बाद आगे बढ़ी। इस प्रयास में शहीद बंधु सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ की पहल प्रमुख मानी जा रही है। करीब सप्ताह भर पहले स्मृति द्वार पर बंधु सिंह का नाम पट्ट में अंकित किया गया था, जिसे स्थानीय गौरव के रूप में भी देखा जा रहा था।

CM से उद्घाटन की थी तैयारी

ग्रामीणों के अनुसार स्मृति द्वार का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा कराए जाने की योजना भी चर्चा में थी। यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में लखनऊ के प्रेरणा स्थल में शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई, जिससे पूरे पूर्वांचल में उनकी स्मृति को लेकर गतिविधियां बढ़ी हैं। इसी संदर्भ में सरैया का स्मृति द्वार भी सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

भीड़ में महिलाएं-पुरुष थे शामिल

गुरुवार दोपहर सरैया के लठौरवा टोले से जुड़े कुछ लोगों ने भीड़ इकट्ठी कर पट्टिका को तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार भीड़ में महिलाएं और पुरुष दोनों की मौजूदगी थी। घटना के बाद मंदिर परिसर में तनाव की स्थिति बन गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

शहीद बंधु सिंह का नाम हटाने से ग्रामीणों में असंतोष देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ एक पट्टिका का मामला नहीं बल्कि शहीद की विरासत, इतिहास और पहचान से जुड़ा विषय है। स्वतंत्रता संग्राम में बंधु सिंह की भूमिका पूर्वांचल में गर्व का प्रतीक है, इसलिए स्मारक से नाम हटाए जाने पर लोगों ने इसे गंभीर मुद्दे के रूप में लिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस