BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, chargesheet • गोरखपुर / उरूवा • 03-06-2026

फर्जी इंस्पेक्टर पर 538 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, दर्जनों युवाओं से ठगी मामले में 82 अभ्यर्थी बनेंगे गवाह

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के सहनदेवा (लखुवापाकड़) निवासी दिग्विजयनाथ द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से कथित ठगी करने के मामले में सिकरीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में 538 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की लंबी विवेचना के बाद तैयार किए गए आरोप पत्र में ठगी से जुड़े दस्तावेज, गवाहों के बयान, फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य शामिल किए गए हैं। मामले में ठगी का शिकार हुए 82 अभ्यर्थियों को गवाह बनाया गया है, जिनके बयान विवेचना के दौरान दर्ज किए गए।

पुलिस जांच के अनुसार, दिग्विजयनाथ खुद को आईजी कार्मिक का पीआरओ बताकर युवाओं और उनके परिजनों का भरोसा जीतता था। इसके बाद वह पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में नियुक्ति दिलाने का दावा करता था। नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं से वह विभिन्न मदों के नाम पर धनराशि वसूलता था और उन्हें विश्वास दिलाता था कि उनकी नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

Image Source Here...

विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से 82 अभ्यर्थियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। इनमें सत्यापन प्रपत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, आवेदन पत्र और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य कागजात शामिल थे। दस्तावेजों के सत्यापन और पीड़ितों से पूछताछ के बाद पुलिस को ठगी के पर्याप्त प्रमाण मिले। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी रकम ली गई थी, लेकिन नियुक्ति नहीं मिली। सिकरीगंज पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर कार से घूम रहा था।

पूछताछ के दौरान वह अपने पद और तैनाती से संबंधित कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, जिसमें ठगी का पूरा नेटवर्क सामने आया। पुलिस के अनुसार, ठगी के शिकार युवकों में गोरखपुर के अलावा गाजीपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बस्ती, अयोध्या, जालौन, अमेठी, महाराजगंज और संतकबीरनगर सहित कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल हैं। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर 538 पन्नों की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:48
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस