BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, girl, died • गोरखपुर / उरूवा • 02-03-2026

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन से बच्ची की मौत, खांसी और बुखार के बाद बिगड़ी तबीयत, मुकदमा दर्ज

 रूरल न्यूज नेटवर्क। उरुवा क्षेत्र के मसूरिया गांव में 9 वर्षीय बच्ची की मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। बच्ची को मामूली खांसी और बुखार की शिकायत थी। गलत इलाज और लापरवाही ने कारण उसकी जान चली। जिसके बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Image Source Here...

मृत बच्ची की मां ने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे उनकी बेटी को खांसी और बुखार था। इलाज के लिए वे पास के एक मेडिकल स्टोर पर गईं थी। जहां इलाज के तौर पर उसे इंजेक्शन दिया गया था। उन्होंने बताया की मेडिकल स्टोर संचालक ने बेटी को इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में बच्ची ने दम तोड़ दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला रविवार शाम 4 बजे उरुवा क्षेत्र के मसूरिया गांव का बताया जा रहा है।

Image Source Here...

बांसगांव थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव की रहने वाली शशिकला पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उनकी 9 साल की बेटी दिव्या को रविवार से खांसी और बुखार था। अपनी बेटी को राहत दिलाने के लिए वे रविवार शाम करीब 4 बजे पास के जौहराबाद स्थित एस.एन. मेडिकल स्टोर पर ले गईं।

शशिकला का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने दिव्या को देखते ही उसे एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के चंद मिनटों बाद ही दिव्या की हालत तेजी से बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत होते ही मेडिकल स्टोर संचालक घबरा गया और दुकान छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मेडिकल स्टोर्स को केवल दवाएं बेचने का अधिकार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अलर्ट हो गई। उरुवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जे.पी. तिवारी ने इस मामले पर कहा कि किसी भी मेडिकल स्टोर पर मरीज को इंजेक्शन लगाना या क्लिनिक की तरह इलाज करना पूरी तरह गैरकानूनी है। मेडिकल स्टोर्स को केवल दवाएं बेचने का अधिकार होता है, इलाज करने का नहीं। डॉ. तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) और डिप्टी CMO को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जाँच के बाद संबंधित मेडिकल स्टोर के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। बांसगांव के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। माँ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार संचालक की तलाश तेज कर दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:56
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस