BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, murder • गोरखपुर / उरूवा • 03-06-2026

युवक की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा

रूरल न्यूज नेटवर्क सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढखवा बाजार में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ढखवा बाजार निवासी अरविन्द साहनी पुत्र स्वर्गीय रामकेवल साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा भी बरामद किया है।

Image Source Here...

पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 मई 2026 को पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। आरोपियों ने वादी के पुत्र और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सिकरीगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान के तहत आरोपी अरविन्द साहनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
05:17
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति