BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, wife • गोरखपुर / उरूवा • 20-05-2026

पत्नी से विवाद के बाद युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, अफरा-तफरी, पुलिस ने समझा-बुझाकर सुरक्षित उतारा

रूरल न्यूज नेटवर्क बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रापतपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करमातर टोला निवासी रवि (पुत्र अच्छे लाल डोम) अचानक एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर के शिखर पर बैठा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक तनाव और दहशत का माहौल बना रहा।

Image Source Here...

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रवि का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। घरेलू कलह से नाराज होकर वह गुस्से में घर से निकला और सीधे गांव में स्थित मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक को इतनी ऊंचाई पर बैठा देख लोग किसी अनहोनी या सुसाइड की आशंका से सहम गए। नीचे खड़े कई ग्रामीण लगातार उसे आवाज देकर उतरने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह किसी की भी बात सुनने को राजी नहीं था।

पुलिस की सूझबूझ आई काम, सकुशल नीचे उतारा

घटना की जानकारी मिलते ही बेलघाट थाना पुलिस दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बेहद धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने टावर के नीचे से ही युवक को प्यार से समझाना और उसकी मांगें पूरी करने का आश्वासन देना शुरू किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
05:14
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति