BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, six-lane • गोरखपुर / उरूवा • 21-05-2026

बेलघाट में सिक्स लेन अंडरपास के नीचे मिला अज्ञात शव, एकौना खुर्द गांव के पास घटना, पुलिस जांच में जुटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। बेलघाट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव एकौना खुर्द गांव के पास लिंक एक्सप्रेसवे के सिक्स लेन अंडरपास पुलिया के नीचे पड़ा था। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने सुबह शव देखकर बेलघाट पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Image Source Here...

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी भी जुटा रही है।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, कम्हरिया घाट और उसके आसपास के इलाके में लगातार शव मिलने की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। बीते रविवार को भी कम्हरिया घाट के पास सरयू नदी में एक शव मिला था।

इससे पहले 11 मई को भी कम्हरिया घाट के निकट सरयू नदी में बोरे से बंधा एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। उसे नदी में छिपाने का प्रयास किया गया था। यह मामला अंबेडकर नगर जनपद की सीमा में होने के कारण अंबेडकर नगर पुलिस ने जांच की थी।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और इन मामलों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। बेलघाट पुलिस फिलहाल इस नए मामले की गहन जांच में जुटी है और शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:56
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस