BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Brother, Saryu river • गोरखपुर / उरूवा • 25-05-2026

सरयू में डूबने से भाई-बहन की मौत, गोताखोरों ने रेस्क्यू कर मौसी को बचाया, छुट्‌टी में आए थे ननिहाल घूमने

रूरल न्यूज नेटवर्क। सरयू में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि मौसी को गोताखोरों ने रेस्क्यू करके बचा लिया है। बच्चे मंदिर के पास नदी में नहाने गए थे। संतुलन बिगड़ने से तीनों करीब 40 फीट गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद एक बच्ची ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। नदी से एक किशोरी और एक बच्चे को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि किशोरी का इलाज जारी है। तीसरी बच्ची का शव करीब दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान ग्राम उसरी थाना सिकरीगंज निवासी प्रिंस (11) पुत्र ओमकार और शिवानी (13) पुत्री ओमकार के रूप में हुई है। वहीं मेहड़ा निवासी माया (16) पुत्री विष्णु का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला गोला थाना क्षेत्र का है। विनिता की ससुराल ग्राम उसरी थाना सिकरीगंज में है। गोला थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव में स्कूलों में छुट्‌टी के बाद विनीता बच्चों प्रिंस (11) और शिवानी (13) के साथ अपने मायके आई थी। रविवार सुबह 9 बजे दोनों बच्चे अपनी मौसी माया (16) के साथ गांव के बाहर हनुमान मंदिर घूमने गए थे। वहां सभी दर्शन करने के बाद नहाने चले गए।

वहां नहाते समय अचानक प्रिंस का पैर फिसल गया। तभी उसकी बहन शिवानी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी। लेकिन वह भी वहां फंस गई। उनके साथ आई मौसी माया भी चिल्लाने लगी और उन्हें बचाने के लिए दौड़ी। वह भी डूबने लगी और करीब 40 फुट गहरे पानी में चली गई।

Image Source Here...

चीखने चिल्लाने की आवाज पर गांव का ही चंद्रमाल यादव दौड़ते हुए पहुंचा और नदी में पिंक सूट दिखाई देने पर छलांग लगा दी। जब उसे निकाला तो वह गांव की माया थी। इसके बाद दोबारा कूदा तो प्रिंस को बाहर निकाला।

उन दोनों के पेट से पानी निकाला। इस दौरान माया की सांस चल रही थी। परिवार के लोग तुरंत दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। जबकि माया की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Image Source Here...

दो घंटे बाद मिला शिवानी का शव

मौके पर मौजूद लोगों ने तीसरी बच्ची की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद शिवानी को नदी से बाहर निकाला गया। उसे भी सीएचसी गोला भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह एवं तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया- भाई-बहन के शव गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद कानून कार्रवाई करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:56
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस