BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Buffalo milk, rabies • गोरखपुर / उरूवा • 23-04-2026

एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा रहे भैंस का दूध पीने वाले:कुत्ते के काटने से मौत होने के बाद मचा हड़कंप

रूरल न्यूज नेटवर्क। जिले के उरुवा क्षेत्र में भैंस का दूध पीने वाले लगभग 30 लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवा चुके हैं। दरअसल जिस भैंस का दूध ये लोग पी रहे थे, उसे कुछ दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई थी। भैंस की मौत के बाद लोगों में हड़कंप मच गया और वे उरुवा सीएचसी पहुंचने लगे। एहतियातन सभी लोगों ने इंजेक्शन लगवा लिया है।

बेसहनी गांव के निवासी अभय नाथ की भैंस को लगभग 2 महीने पहले पागल कुत्ते ने काट लिया था। लेकिन अभय को इसकी जानकारी नहीं हुई। कुछ दिन से भैंस की तबीयत खराब होने लगी थी। 16 अप्रैल को उसने खाना-पीना छोड़ दिया। अभय जब पशु चिकित्सक के पास गए तो उन्होंने जांच करने के बाद बताया कि इसे कुत्ते ने काटा है। जिससे उसे रैबीज हो गया है। उन्होंने बताया कि भैंस की जान नहीं बचेगी। भैंस के व्यवहार में भी परिवर्तन हो गया था। 17 अप्रैल को भैंस ने दम तोड़ दिया।

 भैंस के बारे में जान दशहत से भर गए लोग

 इन दो महीनों के बीच भैंस का दूध लगातार निकाला गया और उसे ग्राहकों को बेचा भी गया। लोगों ने इस दूध का इस्तेमाल भी किया। लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि भैंस ने तड़पकर दम तोड़ दिया और पागल कुत्ते के काटने से उसे रैबीज हो गया था तो दूध पीने वाले लोग दहशत से भर गए।

अभयनाथ ने बताया कि संक्रमित भैंस के दूध का इस्तेमाल उनके परिवार के 15 लोग और दूध निकालने वाले ग्याला संत यादव के घर के 15 लोग, यानी कुल 30 लोग करते थे। रैबीज से संक्रमित भैंस का दूध पीने की जानकारी जब इन लोगों को हुई तो वे डर गए। उरुवा पीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी तिवारी के नेतृत्व में अस्पताल कर्मचारियों ने गांव से आने वाले लोगों को जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि संक्रमित भैंस का दूध पीने से रैबीज होने की आशंका रहती है। दूध गर्म या चाय पीने से कोई भय नहीं है। संक्रमित भैंस का जो लोग कच्चा दूध इस्तेमाल किए हैं, वे इंजेक्शन जरूर लगवाएं।

Image Source Here...

ये लगवा चुके हैं एंटी रैबीज का इंजेक्शन

भैंस का दूध पीने वाले जयसिंह मौर्य, जयनाथ मौर्य, विजय नाथ मौर्य,कालिंदी देवी, गुड्डी देवी, संजू देवी गुड़िया, लाउजरी, महिमा, पूजा, विनीता, छवि, साहिल, अजय, लड्डू, संत यादव, बदामी, सरस्वती, आलोक, कुलमुल, अभिनंदन, कीर्तन, आकर्ष सर्वेश, चंद्रभान, रामकरण, विजय कालू, शिवनाथ, विनीता सहित 30 लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा पर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:54
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस