BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Gram Panchayat, officer, suspend • गोरखपुर / उरूवा • 16-02-2026

ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड, अभिलेख उपलब्ध न कराने पर DPRO ने लिया एक्शन

रूरल न्यूज नेटवर्क। उरुवा ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल गुप्ता के लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) नीलेश प्रताप सिंह ने 16 फरवरी, सोमवार को एक्शन लिया है। ग्राम पंचायत अधिकारी पर जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध न कराने का आरोप है।

ग्राम पंचायत अधिकारी पर बड़हलगंज ब्लाक के परसिया तिवारी में तैनाती के दौरान गड़बड़ी का आरोप है। जब इस मामले की जांच शुरू हुई तो उन्होंने कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। बार-बार मांगने पर भी दस्तावेज नहीं दिए तो उनपर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही विभागीय कार्यों में रुचि न लेने का आरोप भी लगाया गया है।

Image Source Here...

ग्राम पंचायत अधिकारी पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है। DPRO ने बताया कि बड़हलगंज ब्लाक के परसिया तिवारी गांव में राहुल गुप्ता की तैनाती के दौरान अनियमितता को लेकर शिकायत भी हुई थी। उसी जांच कराई जा रही है। इसके लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा जा रहा था लेकिन राहुल की ओर से इस निर्देश की अवहेलना की गई। इस मामले में शिकायतकर्ता ने डीएम को पार्टी बनाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए।

इसके साथ ही परसिया तिवारी की प्रारंभिक जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी दोषी पाए गए हैं। वह विभागीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप भी लगाया गा है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के आदेशों के उल्लंघन का आरोप भी है।

राहुल गुप्ता को उरुवा ब्लाक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इसकी जांच बड़हलगंज के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस