BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Greater GIDA • गोरखपुर / उरूवा • 04-06-2026

‘ग्रेटर गीडा’ बनेगा पूर्वांचल का नया इंडस्ट्रियल हब, 6800 एकड़ में विकसित होगी धुरियापार टाउनशिप, रोजगार-विकास को मिलेगी रफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप की घोषणा की है, जिसे ‘ग्रेटर गीडा’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना पूर्वांचल के औद्योगिक विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी। इसका उद्देश्य दक्षिणी गोरखपुर को प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है। यह औद्योगिक टाउनशिप 6800 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले कई गांवों को कवर करेगी। इसे ग्रेटर नोएडा मॉडल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, जहां उद्योगों के साथ आधुनिक शहरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। परियोजना क्षेत्र को सीधे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा, जिससे परिवहन और माल ढुलाई आसान होगी। प्रस्तावित रेलवे कनेक्टिविटी और फोरलेन सड़कों का नेटवर्क इसे भविष्य के बड़े लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करेगा। गीडा प्रशासन चरणबद्ध तरीके से औद्योगिक सेक्टर विकसित कर रहा है। सेक्टर-5 का विकास लगभग पूरा हो चुका है, जबकि अन्य सेक्टरों में भूमि विकास और आधारभूत ढांचे का निर्माण तेजी से जारी है। सीमेंट, ऊर्जा, उपभोक्ता उत्पाद और अन्य विनिर्माण इकाइयों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। कई बड़ी कंपनियों ने यहां निवेश में रुचि भी दिखाई है।

Image Source Here...

इस परियोजना से हजारों करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई जा रही है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। औद्योगिक इकाइयों के साथ परिवहन, व्यापार, सेवा और अन्य सहायक क्षेत्रों में भी रोजगार बढ़ने की उम्मीद है।

Image Source Here...

धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप केवल उद्योगों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यहां सड़क, बिजली, जलापूर्ति, परिवहन, आवास और अन्य नागरिक सुविधाओं से युक्त आधुनिक औद्योगिक शहर विकसित किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद गोरखपुर की पहचान धार्मिक और शैक्षणिक केंद्र के साथ-साथ पूर्वांचल के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में भी मजबूत होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:46
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस