BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, digital arreste • गोरखपुर / उरूवा • 15-06-2026

आतंकी कनेक्शन बताकर पति-पत्नी को 2 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, गोरखपुर से पुणे आने को कहा, ATS अधिकारी बनकर 5 लाख हड़पे

रूरल न्यूज नेटवर्क। साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग पति-पत्नी को आतंकवाद के मामले में फंसाने का डर दिखाकर दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। खुद को NIA और ATS का अधिकारी बताने वाले जालसाजों ने दंपति से 5 लाख रुपए भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर उनके बेटे ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के बैंक खाते का डिटेल निकलवाया जा रहा है। घटना बेलघाट थाना क्षेत्र की है। बेलघाट थाना क्षेत्र के चौतरा तिवारी निवासी शैलेंद्र कुमार तिवारी ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता धनुषधारी तिवारी के मोबाइल पर 17 फरवरी 2026 को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके आधार कार्ड से जम्मू कश्मीर के एक बैंक में खाता खोला गया है। एक आतंकवादी पकड़ा गया है, उसने आपके खाते में पैसे का लेन किया है।

Image Source Here...

उन्हें अगले दिन पुणे स्थित एनआईए कार्यालय में आकर रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया। धनुषधारी तिवारी ने कहा कि इतनी जल्दी पुणे पहुंच पाना मुश्किल है। तब कॉलर ने बोला कि अभी मेरे सर की कॉल आएगी। उसे रिसीव कर लेना।

कुछ देर बाद दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। उस व्यक्ति ने खुद को गोरखपुर एटीएस का अधिकारी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत करते हुए कहा कि अपने सारे डॉक्यूमेंट चेक होने तक डिजिटल अरेस्ट रहेंगे, इसलिए वीडियो कॉल पर बने रहना है। इसी बीच एक और व्यक्ति आया, उसने जांच के नाम पर 5 लाख रुपये जमा करने के लिए दबाव बनाते हुए कहा कि आरबीआई की रसीद भी देंगे। जांच के बाद खाते में पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

18 फरवरी को धनुषधारी तिवारी ने एसबीआई चरगांवा की पीबी शाखा में अपनी एफडी तुड़वाई और 19 फरवरी को ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद व्हाट्सएप पर भारतीय रिजर्व बैंक की कथित रसीद और भारत सरकार की मुहर लगे फर्जी दस्तावेज भी भेजे गए। अगले दिन सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए। 2 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहने के बाद दंपति को ठगी का एहसास हुआ। 22 फरवरी को साइबर क्राइम कार्यालय पहुंचकर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। इस संबंध में एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Image Source Here...

डिजिटल अरेस्ट से बचने के टिप्स

"डिजिटल अरेस्ट" एक नया फ्रॉड है जहां स्कैमर वीडियो कॉल करके खुद को एनआईए, CBI, ED, पुलिस, कस्टम ऑफिसर बताते हैं। इसके बाद कहते हैं कि वीडियो कॉल पर रहो वरना अरेस्ट हो जाओगे।

1. याद रखें: कोई भी एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती। पुलिस, CBI, RBI, TRAI किसी को भी वीडियो कॉल पर हिरासत में नहीं रखते। ये 100% फ्रॉड है।

2. कॉल काटें, नंबर ब्लॉक करें। जैसे ही "डिजिटल अरेस्ट", "सीक्रेट केस", "स्काइप वेरिफिकेशन" शब्द सुनें, तुरंत कॉल काटें। डर के मारे कॉल पर बने रहना ही उनका हथियार है।

3. पैसे न भेजें- "सेटलमेंट", "बेल", "वेरिफिकेशन फीस" के नाम पर UPI/बैंक ट्रांसफर मांगेंगे। असली एजेंसी ऐसा कभी नहीं करती।

4. कॉल रिकॉर्डिंग और स्क्रीन शेयर न करें। स्कैमर स्क्रीनशेयर लेकर आपका बैंक ऐप खोलवा लेते हैं। OTP, पासवर्ड स्क्रीन पर न दिखाएं।

5. वेरिफाई करें- कहें "मैं खुद थाने आकर बात करूंगा"। असली अधिकारी मना नहीं करेंगे। नंबर को 1930 पर वेरिफाई करें।

6. तुरंत रिपोर्ट करें- - साइबर हेल्पलाइन: 1930 - वेबसाइट: cybercrime.gov.in - स्क्रीनशॉट, नंबर, बैंक डिटेल सेव करके रखें

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:48
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस