BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, ITBP jawan • गोरखपुर / उरूवा • 21-05-2026

ITBP जवान पर हमला, आई कार्ड, पर्स गायब; तीन आरोपियों पर केस, पुलिस जांच में जुटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में सड़क पर टहल रहे एक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान पर हमला किया गया। अज्ञात हमलावरों ने जवान के साथ मारपीट की और धमकी दी, जिसके बाद उसका विभागीय आई कार्ड और पर्स गायब हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल जवान की पहचान कन्हौली निवासी अरविन्द कुमार के रूप में हुई है, जो आईटीबीपी की 18वीं वाहिनी प्रयागराज में तैनात हैं। हाल ही में उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर वह छुट्टी लेकर घर आए थे और नियमित रूप से टहलते थे। अरविन्द कुमार अपने गांव के जयनरायन के साथ सड़क पर टहल रहे थे। जब वे गांव स्थित राधे की दुकान के सामने पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद श्रवण कुमार, रामा उर्फ डब्लू और रामसिंह ने उन्हें देखकर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।

Image Source Here...

अरविन्द कुमार द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर धमकियां भी दी गईं। घटना के बाद अरविन्द कुमार का पर्स और विभागीय आई कार्ड मौके से गायब हो गया, जिसकी तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

सिकरीगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनेवास पुत्र स्वर्गीय लालमन की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:54
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस