BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Married woman, dowry • गोरखपुर / उरूवा • 10-02-2026

विवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला:टीवी, वाशिंग मशीन और बाइक की मांग पर पति समेत 7 पर केस

रूरल न्यूज नेटवर्क। उरुवां में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। एक विवाहिता को कथित तौर पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उरुवां थाना पुलिस को दी गई शिकायत में मुरारपुर निवासी मोनी मद्धेशिया ने बताया कि उनका विवाह 8 जून 2025 को संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के वार्ड नं0-9 गांधीनगर हरिहरपुर निवासी राहुल मद्धेशिया से हुआ था। विवाह में ससुराल वालों की मांग पर एक लाख रुपये नकद, माला, अंगूठी और अन्य गृहस्थी का सामान दिया गया था।

Image Source Here...

मोनी के अनुसार, ससुराल वाले शादी में टीवी, वाशिंग मशीन और बाइक की मांग कर रहे थे। शादी में अधिक खर्च होने के कारण ये सामान नहीं दिए जा सके। ससुराल पहुंचने के बाद पति, सास, ससुर, देवर और ननद ने एक महीने के भीतर वाशिंग मशीन, रंगीन टीवी और बाइक भेजने की मांग की, अन्यथा घर से निकालने की धमकी दी।

पीड़िता ने जब अपने मायके वालों को यह बात बताई, तो वे ससुराल आए और हाथ जोड़कर सिफारिश की कि आर्थिक स्थिति ठीक होने पर धीरे-धीरे तीनों सामानों की व्यवस्था कर दी जाएगी। हालांकि, ससुराल वाले नहीं माने और इसके बाद से मोनी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मोनी के सभी जेवरात, कपड़े और मायके से मिले गृहस्थी के सामान जबरदस्ती ले लिए।

मोनी ने आरोप लगाया कि ससुर अक्सर शराब पीकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करते थे। मना करने पर गाली देते और जान से मारने की धमकी देते थे। शादी के लगभग एक माह बाद, 11 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे, सभी ससुराल वालों ने उन्हें घर में बंद कर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उन्हें केवल पहने हुए कपड़ों में यह कहकर घर से निकाल दिया कि यदि बिना वाशिंग मशीन, टीवी और बाइक के दोबारा यहां आईं तो जान से मार देंगे।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 85, 115(2), 352, 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:56
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस