BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Murder • गोरखपुर / उरूवा • 14-05-2026

टी-शर्ट पहनने पर गर्भवती पत्नी की हत्या, फिर सुसाइड किया, 6 महीने पहले मुंबई की लड़की से की थी लव मैरिज

रूरल न्यूज नेटवर्क। पति ने लोवर-टीशर्ट पहनने पर प्रेग्नेंट पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ। हत्या की वजह पत्नी का लोवर-टीशर्ट और मॉडर्न कपड़े पहनना थीं। पुलिस को पति-पत्नी की व्हाट्सएप चैट में कपड़ों को लेकर हुए विवाद वाले मैसेज मिले हैं। दरअसल, लव मैरिज के 6 महीने बाद पति-पत्नी का शव कमरे में मिला था। पति का शव पंखे से लटक रहा था, जबकि पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों को चिंता हुई। काफी देर होने पर दरवाजा तोड़ा तो अंदर दोनों की लाशें मिलीं।

शुरुआत में पुलिस इसे सुसाइड का मामला मान रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद केस ही पलट गया। रिपोर्ट में पता चला कि पत्नी की मौत गला दबाने की वजह से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन खंगाले तो हत्या की वजह भी सामने आ गई। मामला बेलघाट थानाक्षेत्र का है।

Image Source Here...

6 महीने पहले बुआ की लड़की से लव मैरिज की थी

मुकारीपुर गांव के शादाब (25) का मुंबई में रहने वाली अपनी बुआ की बेटी निकहत निशा (24) से अफेयर था। शादाब के पिता तसव्वुर दुबई में काम करते हैं। मां नजीबुन गांव में ही रहती हैं। शादाब 2 भाई और चार बहनों में चौथे नंबर पर था। शादाब 10वीं तक पढ़ा था। शादी के बाद कुछ काम नहीं करता था।

निकहत के पिता मुंबई में पेंट पॉलिश का कारोबार करते हैं। उसने 12वीं तक पढ़ाई की थी। बचपन से ही मुंबई में पली बढ़ी। दोनों परिवारों की रजामंदी पर 7 नवंबर 2025 को निकाह हुआ था। निकहत गर्भवती थी। शादाब की मां ने बताया कि सोमवार शाम दोनों पति-पत्नी उदास होकर अलग-अलग बैठे थे। पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने खाना खाया और सोने चले गए। मंगलवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर बेटी सुमैया ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो चीख पड़ी। उन्होंने बताया- शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। सूचना मिलने पर बेलघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। रिपोर्ट में निकहत की हत्या का खुलासा हुआ।

‘घर में रहना है तो लोवर-टीशर्ट पहनना छोड़ना होगा’

पुलिस के मुताबिक, दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डीटेल खंगाली गई। सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप चैट भी जांची गई। इस दौरान व्हाट्सएप पर दोनों के बीच हुई बातचीत में विवाद का खुलासा हुआ। निकहत ने शादाब को मैसेज कर लिखा था कि तुम मुझे कभी घुमाने नहीं ले जाते हो। मेरे लिए कभी कुछ खरीदारी भी नहीं करते हो। मैं एक घर में बंद रहने वाली लड़की नहीं हूं। जवाब में शादाब ने लिखा था कि हमारी बिरादरी की लड़कियां इस तरह से कपड़े नहीं पहनती हैं। अगर तुम्हें साथ रहना है तो घर में लोवर टीशर्ट पहनना छोड़ना होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:56
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस