BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Political • गोरखपुर / उरूवा • 22-05-2026

राजनीतिक रंजिश, घर में तोड़फोड़, तीन नामजद सहित 13 लोगों पर केस दर्ज, जांच जारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। उरुवा बाजार थाना क्षेत्र में राजनीतिक रंजिश के चलते एक घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

हरिजनपुर गांव निवासी रामकवल यादव, जो पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रह चुके हैं, ने पुलिस को बताया कि गांव की राजनीति को लेकर कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। उन्होंने अपनी शिकायत में यह जानकारी दी।

रामकवल के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी नागेंद्र यादव पुत्र श्रीपत यादव के उकसाने पर सत्यम यादव उर्फ छोटू यादव पुत्र धीरेंद्र यादव और रामरूप यादव पुत्र रामलखन यादव सहित लगभग दस अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे।

पीड़ित ने बताया कि उस समय घर पर केवल महिलाएं मौजूद थीं, क्योंकि पुरुष सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। आरोप है कि सभी हमलावरों ने अपने चेहरे गमछे से ढके हुए थे और उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। घर पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और जबरन घर में घुस गए।

Image Source Here...

आरोपियों ने घर में घुसकर फ्रिज, कूलर और दरवाजों सहित कई घरेलू सामानों को तोड़ दिया। महिलाओं ने किसी तरह घर में छिपकर अपनी जान बचाई। जाते समय हमलावरों ने परिवार के पुरुष सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी।

घर की महिलाओं ने मोबाइल फोन से रिश्तेदारी में मौजूद परिजनों को घटना की जानकारी दी। वापस लौटते समय परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उरुवा बाजार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:54
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस