BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, self-study • गोरखपुर / उरूवा • 24-04-2026

सेल्फ स्टडी कर प्रथम ने जिले में तीसरी रैंक पाई, मेहनत से पढ़ाई की, यूट्यूब से ली मदद

रूरल न्यूज नेटवर्क। बेलघाट के रहने वाले प्रथम् चौधरी ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 600 में से 569 अंक हासिल कर 94.83 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रथम् बेलघाट स्थित तीर्थराज चंद इंटर कॉलेज के छात्र हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, परिवार, स्कूल और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई प्रथम् की इस सफलता पर उन्हें बधाई दे रहा है।

Image Source Here...

प्रथम् ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह जिले में तीसरा स्थान हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सब उनकी लगातार मेहनत का परिणाम है। प्रथम् ने बताया कि उन्होंने कभी कोचिंग नहीं की और पूरी तैयारी खुद से की। वह रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दौरान जो भी विषय समझ में नहीं आता था, उसे वह यूट्यूब की मदद से सीखते थे। उन्होंने कहा कि कई बार मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार पढ़ाई जारी रखी।

 घर में मिला पढ़ाई का माहौल और मार्गदर्शन

प्रथम् के पिता कौशलेंद्र कुमार उसी स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक हैं, जहां प्रथम् पढ़ते हैं। मां कमलेश कुमार गृहिणी हैं, जिन्होंने घर का माहौल पढ़ाई के अनुकूल बनाए रखा। प्रथम् ने बताया कि उनके पिता ने हर समय उनका मार्गदर्शन किया। उन्हें मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उनका छोटा भाई आरूप चौधरी कक्षा 7 में पढ़ता है और वह भी बड़े भाई की सफलता से प्रेरित है।  

पिता बोले- बेटे की मेहनत पर था भरोसा

प्रथम् के पिता कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने बेटे को रोज मेहनत करते देखा है, इसलिए उन्हें अच्छे अंकों की उम्मीद थी। लेकिन जिले में तीसरा स्थान मिलेगा, यह उन्होंने नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि आज बेटे की सफलता से उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने दोनों बच्चों को पढ़ाई के लिए हमेशा पूरा सहयोग देते रहेंगे।

इंजीनियर बनने का है सपना

प्रथम् ने बताया कि वह आगे मैथ्स स्ट्रीम से पढ़ाई करेंगे और भविष्य में एक अच्छा इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने अन्य छात्रों को सलाह दी कि अगर मन लगाकर और नियमित तरीके से पढ़ाई की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और वही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचाती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:52
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस