दो फर्जी निकाहनामे का खुलासा, एक ही शादीकर्ता, समान गवाह, गैर समुदाय युवती के पिता ने दर्ज कराया केस
रूरल न्यूज नेटवर्क।उरुवा बाजार
थाना क्षेत्र में दो फर्जी निकाहनामों का मामला सामने आया है। इनमें एक ही व्यक्ति
को शादीकर्ता और गवाहों को भी समान दर्शाया गया है। एक निकाहनामे में मुस्लिम
युवती का नाम है, जबकि दूसरे में
एक गैर-समुदाय की युवती का। गैर-समुदाय की युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवती के पिता ने पुलिस को
दी शिकायत में बताया कि उनके पास 25 अगस्त 2025 की तारीख वाले दो निकाहनामों की छायाप्रतियां हैं। इन
दस्तावेजों में 'शादीकर्ता' के रूप में इरशाद का नाम दर्ज है और गवाह भी दोनों में समान
हैं। पिता ने आरोप लगाया कि इन फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उनकी बेटी और परिवार
की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
Image Source Here...
पुलिस ने शिकायत का संज्ञान
लेते हुए आरोपी इरशाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(3) और 318(4) के तहत मुकदमा
दर्ज किया है। ये धाराएं जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से संबंधित हैं।
मामले की जांच जारी है और दोनों निकाहनामों की सत्यता की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक
जांच भी कराई जा सकती है।
स्थानीय स्तर पर इस घटना
को लेकर काफी चर्चा है। युवती के पिता ने अपनी बेटी की भलाई और परिवार के सम्मान
की रक्षा के लिए प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Share On :
×
04:12
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति